पावनी संजय मंधारे
पावनी संजय मंधारे, कक्षा-आठवीं-ब की छात्रा का प्रोजेक्ट कार्य इन्सपाइर मानक अवॉर्ड 2025-26 के लिए चयनित हुआ है । प्रोजेक्ट का विवरण : भारत में सड़क दुर्घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, जिससे न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में कई लोगों की जान जा रही है। मौजूदा हेलमेटों में कुछ बदलाव करके ऐसी मौतों को कम किया जा सकता है। हेलमेट में नरम गद्दी जैसी सामग्री लगाने से सिर की चोटों से बचाव होगा और पीड़ित के बचने की संभावना बढ़ जाएगी।