शिक्षक उपलब्धियाँ
श्रीमती आयशा तुर्केल, स्नातकोत्तर शिक्षिका – जीव विज्ञान ने कक्षा 12 की 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे PI के साथ 100% पास परिणाम दिया है।
श्री बलराज रामदास जगताप, पीजीटी-भौतिक विज्ञान, ने सत्र 2024-25 में कक्षा 12वीं का भौतिक विज्ञान विषय में उत्तम परिणाम दिया है। सत्र 2024-25 में उन्होंने भौतिक विज्ञान विषय में केवीएस मुंबई संभाग में सर्वाधिक PI प्राप्त किया है।
श्री विकास कुमार यादव, स्नातकोत्तर शिक्षिक – संगणक विज्ञान ने लगातार बारहवें वर्ष कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया है । सत्र 2023-24, 2024-25, 2025-26 में कंप्यूटर विज्ञान विषय का प्रदर्शन सूचकांक केविसं मुंबई संभाग में अधिकतम रहा है ।
श्रीमती ममता बावनकर स्नातकोत्तर शिक्षिका – रसायन विज्ञान ने लगातार तीन वर्ष तक कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया है । शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ-साथ उन्होंने गुणवत्तापूर्ण परिणाम भी दिया है ।